ख़बरबिहारराज्य

सम्राट अशोक की 2370वीं जयंती पर पटना में 26 मार्च को भव्य रथ यात्रा व अशोक रत्न अवार्ड 2026 का आयोजन

पटना। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के द्वारा महान सम्राट अशोक की 2370 वीं जयंती समारोह, सम्राट अशोक रत्न अवार्ड 2026 सह भव्य रथ यात्रा के आयोजन को लेकर पटना में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने जानकारी दी कि यह भव्य कार्यक्रम 26 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, इसी को लेकर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2009 से लगातार की जा रही है। इस आयोजन में देश के 22 राज्यों से कुशवाहा, सैनी, शाक्य, मौर्य, कोइरी, माली, दांगी, महतो समेत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ सम्राट अशोक को मानने वाले हजारों लोग शामिल होंगे।

रथ यात्रा का शुभारंभ बुद्ध परंपरा के अनुसार बौद्ध भिक्षु प्रज्ञादीप एवं उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष जदयू सह विधायक (महनार) द्वारा किया जाएगा। रथ यात्रा प्रातः 9:30 बजे कुम्हरार पार्क (अशोक किला स्थान) से प्रारंभ होकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल, चिरैयाटांड पुल, एक्जीविशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलम्बर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित रविन्द्र भवन, पटना पहुंचेगी।

सभा स्थल पर कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोमो एवं राज्यसभा सांसद), दीपक प्रकाश (मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार), भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री सह विधायक, जयन्त राज कुशवाहा पूर्व मंत्री सह विधायक, सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा विधायक सतना (मध्य प्रदेश), रामेश्वर महतो विधायक, स्नेहलता कुशवाहा विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि , गणमान्य अतिथि एवं संगठन के हजारों पदाधिकारी शामिल होंगे।

नागमणि कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “सम्राट अशोक रत्न अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए स्वर्णिम काल था। इस जयंती का उद्देश्य अखंड भारत की भावना को सुदृढ़ करना तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है।

प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए सम्राट अशोक की शासन व्यवस्था प्रेरणादायक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. मुकेश कुमार, संजय कुमार, प्रीतम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply