ख़बरराष्ट्रीय

पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार को दिल्ली में मिला “बेस्ट सेवा अवॉर्ड

शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली: समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिहार के पर्यावरण प्रेमी एवं यूथ फॉर सेवा के प्रदेश संयोजक  आनंद कुमार को राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में  बेस्ट सेवा अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया।

यूथ फॉर सेवा द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में आनंद कुमार को शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर एवं सराहनीय कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संस्था के प्रोग्राम डायरेक्टर  विश्वनाथ शर्माएचआर सुमा  तथा ट्रस्टी  स्वयं प्रकाश  के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

बिहार को मिला देश में प्रथम स्थान 

आनंद कुमार पिछले कई वर्षों से बिहार में देशी बीज संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण और युवा मोबिलाइजेशन जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम के कारण ही इस वर्ष बिहार  वॉलिंटियर्स डेवलपमेंट  में पूरे देश में  प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए यूथ फॉर सेवा के संस्थापक  वेंकटेश मूर्ति  ने कहा, _”आनंद कुमार जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं। इन्होंने जमीनी स्तर पर जाकर समाज सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया है और हजारों युवाओं को प्रेरित किया है।”_

उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आनंद कुमार के प्रयासों से बिहार में विशेषकर स्कूल-कॉलेज की छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उनके मार्गदर्शन में अब तक हजारों देशी पौधे लगाए जा चुके हैं और सैकड़ों स्कूलों में पर्यावरण क्लब बनाए गए हैं।

यूथ फॉर सेवा के बारे में

यूथ फॉर सेवा एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है जो शिक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करता है। बिहार में इस संगठन से  3500 से अधिक छात्र-छात्राएं  एवं हजारों युवा जुड़कर विभिन्न सामाजिक कार्यों में भाग ले रहे हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना है।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सके।

बधाई देने वालों में महापौर इंदु देवी डॉ अर्चना सिंह ,डॉ दिनेश प्रसाद, आलोक अंजन, डॉ विजय गुप्ता, डॉ कुमार जितेंद्र, डॉ आदित्य विजय जैन, ऋषभ राज, डॉ विकास कुमार रंजीत युवराज ,प्रियंका गुप्ता, डॉ तनुजा कुमारी , सूर्यभान सिंह, कुमार मोहित, कौशल कुमार विद्यार्थी, सुरेश कुमार आनंद शर्मा, देवानंद उपाध्याय ,अनु देवी ,दीपक भंडारी , मानसी वर्मा ,सुब्रत पटनायक, अतर साहू, वैभव कुमार प्रियांशु पाठक, समर्थ सोनी, रूपा कुमारी सहित अन्य थे

Leave a Reply