ख़बरपटनाबिहारराज्यसिनेमा / टीवी

सावन के रंग में रंगा साहू समाज, महिलाओं ने की जमकर मस्ती

पटना : बिहार तैलिक साहू सभा (महिला प्रकोष्ठ), पटना की ओर से रविवार को लंगर टोली चौराहा स्थित साहू समाज भवन में सावन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणविजय साहू एवं बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष सिम्मी प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महोत्सव के दौरान शिव वंदना, सावन गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेहंदी प्रतियोगिता, सावन क्वीन, बेस्ट ग्रीन ड्रेस प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल एवं लकी ड्रॉ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा कि सावन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है।

उन्होंने महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सावन महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

वहीं बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष सिम्मी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सावन महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply