ख़बरपटनाबिहारराज्य

26 देशों तक फैला ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का विस्तार, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका

पटना, 4 अप्रैल 2026: पटना में आयोजित ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकजुटता एवं राजनीतिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन आज विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकांश राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है और विस्तार की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।

अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कायस्थ समाज सहित सभी वर्गों के विकास के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने विशेष रूप से देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल एवं समाधि स्थलों के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार एवं रखरखाव को ऐतिहासिक पहल बताया।
इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुटीर उद्योगों की स्थापना के साथ-साथ ‘गो ग्रीन अभियान’ एवं ‘जीकेसी पाठशाला’ जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
बैठक में मेजर जनरल अनुज कुमार माथुर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अलावा कई प्रमुख वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, सामाजिक जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव धनंजय प्रसाद द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रम के तहत पटना के बापू सभागार में देश के कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 26 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply