जीकेसी बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
पटना : विश्वस्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी बैठक की तैयारियों को लेकर रविवार को पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय रॉयल गार्डन में तैयारी बैठक आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी।
जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और कायस्थ समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने संगठनात्मक विस्तार के साथ शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं और महिलाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि बिहार में संगठन का विस्तार, जिला इकाइयों को सक्रिय करना और सदस्यता अभियान को गति देना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। इसके लिए प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय स्तर तक बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आगामी एक नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की निर्मम हत्या पर गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या जघन्य, कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसकी संगठन कड़े शब्दों में निंदा करता है। जीकेसी ने पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने, प्रदेश में कायस्थ समाज सहित सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।
संगठन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जीकेसी सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एक नवंबर को पटना के किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में सुबह 11 बजे से होने वाली बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्वागत की जिम्मेदारी पटना जिला इकाई निभाएगी। पटना जिला अध्यक्ष मधुकर वर्मा ने कहा कि बैठक के सफल संचालन के लिए जिला इकाई कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार चंचल ने सभी सदस्यों को आगामी 20 दिसंबर को नवी मुंबई में आयोजित होने वाले विराट कायस्थ महासम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
बैठक में सुभाषिनी स्वरूप, प्रेम कुमार
निलेश रंजन,राकेश कुमार,मंजू स्वरूप, मुकुंद वर्मा, सुजीत कुमार सिन्हा, चिरंजीव रंजन सहाय, राजीव प्रियदर्शी, मणि भूषण प्रसाद, नितेश कुमार, रविशंकर प्रसाद सिन्हा, बिक्की पल्लवी, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार नंदकुलियार, अजय श्रीवास्तव, मनमोहन कुमार वर्मा, गोपाल कृष्ण सिन्हा, यतीश कुमार, हिमांशु सुमन, गौरव, आमोद कुमार मधुकर, राकेश रंजन, रवि सहाय, आलोक वर्मा, डॉ. पी. हर्षवर्धन और प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर राकेश कुमार, सुभाषिनी स्वरूप,यतीश कुमार और संतोष कुमार नंदकुलियार ने अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
